February 22, 2026

पालीगंज : शांति समिति की बैठक, सरस्वती पूजा नहीं होंगे सार्वजनिक स्थलों पर

पालीगंज। पटना के खिरीमोड़ थाना परिसर में गुरुवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता खिरीमोड़ थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना को लेकर सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा। वहीं लोग अपने-अपने घरों में ही सरस्वती पूजा करें, साथ ही डीजे तथा तेज ध्वनियुक्त यंत्रों को बजाने पर प्रतिबंध होगी। विसर्जन के दौरान भी जुलूस नहीं निकाले जाने का निर्देश जारी किया गया है। मौके पर अरुण कुमार, जमहारु इमामगंज पंचायत के मुखिया पति राजकपूर प्रसाद व राजकुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed