PATNA : राजधानी के ड्रीम प्रोजेक्ट लोकनायक गंगा पथ की बढ़ेगी लागत, पटना सिटी तरफ होगा एलिवेटेड रोड का निर्माण
पटना। राजधानी पटना के ड्रीम प्रोजेक्ट लोकनायक गंगा पथ के पटना सिटी के तरफ नूरुद्दीन घाट से धर्मशाला घाट तक 2.9 किलोमीटर एलिवेटेड रोड का निर्माण होगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा जिसके बाद लोकनायक गंगा पथ की कुल लागत 300 करोड़ के करीब हो जाएगी। बता दें कि लोकनायक गंगा पथ की कुल लंबाई 19.9 किलोमीटर में से नुरूद्दीन घाट से धर्मशाला घाट तक 2.9 किलोमीटर की दूरी में गंगा नदी में बहाव के निरंतर बदलाव के कारण बांध पर सड़क बनाना संभव नहीं है। इसीलिए यहां एलिवेटेड रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए IIT-रुड़की के विशेषज्ञों से सुझाव लिया गया है।

बता दें कि बिहार राज्य पुल निगम के अधिकारियों संग रुड़की के हाइड्रोलाॅजिकल डिपार्टमेंट के प्राध्यापक ने नुरूद्दीन घाट से धर्मशाला घाट तक स्थल सर्वेक्षण कर गंगा नदी के बहाव से उत्पन्न कटाव की गहन समीक्षा की थी। जिसके बाद यहां एलिवेटेड रोड बनाने पर आम सहमति बनी है। वही बात करें लोकनायक गंगा पथ के निर्माण कार्य की तो लोकनायक गंगा पथ के पटना सिटी इलाके में नौजर घाट से दीदारगंज में से 2 किलोमीटर में पायों के फाउंडेशन काम पूरा हो गया है। अब सुपरस्ट्रक्चर का कार्य शुरु होने वाला है। वहीं पीएमसीएच कनेक्टिविटी वाले हिस्से में फाउंडेशन और सबस्ट्रक्चर का कार्य पूरा हो गया है तथा सुपरस्ट्रक्चर का कार्य शुरू हो रहा है।
बता दें कि लोकनायक गंगा पथ का शिलान्यास 2013 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस परियोजना के लिए अब तक 1100 करोड़ खर्च किए जा चुके हैं जबकि दो हजार करोड़ की अतिरिक्त व्यवस्था एशियन कोऑपरेटिव सोसायटी के द्वारा की गई है। गंगा पथ के प्रारम्भ में दीघा की तरफ से 5.90 किलोमीटर दूरी में सड़क के साथ-साथ उसके दोनों तरफ 5 मीटर की हरित पट्टी और 5 मीटर चौड़ी वाकिंग ट्रैक बनाई जानी है। बता दें कि इसके लिए लिए दीघा से AN सिन्हा संस्थान तक 5.9 किलोमीटर जमीन पर बनाया जाएगा।
इसके साथ साथ AN सिन्हा से नूरुद्दीन घाट तक 0.5 किलोमीटर, नुरुद्दीनघाट से दीदारगंज चेकपोस्ट तक (2.9 किलोमीटर और रदीदारगंज दारगंज चेकपोस्ट से गोपघाट तक 600 मीटर गंगा पथ का निर्माण होगा। साथ-साथ आम नागरिकों के धार्मिक एवं सामाजिक कार्य के लिए गंगा नदी के तट पर पहुंचने के लिए कुल 13 स्थानों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके साथ-साथ पटना के बांस घाट और दीदारगंज चेक पोस्ट धर्मशाला घाट के करीब 2 टोल प्लाजा का निर्माण किया जाएगा।

