August 13, 2026

BIHAR : CM नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट राजगीर फोरलेन एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी

पटना। पर्यटन के दृष्टिकोण से और राजगीर की कनेक्टिविटी को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट राजगीर फोरलेन एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिल गई है। भारत सरकार ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है। इसकी लागत लगभग 1300 करोड़ होगी। अब लोगों को राजगीर जाना आसान हो जाएगा। साथ ही वहां के पर्यटन को भी इस प्रोजेक्ट से बढ़ावा मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार द्वारा राजगीर में जाम की समस्या के निदान के लिए बाणगंगा से एसडीएम कार्यालय तक चार लेन एलिवेटेड पथ बनाने का निदेश दिया था।
सीएम नीतीश ने दो बार इसके प्रस्ताव पर विचार करके सभी अधिकारियों के साथ स्थल भ्रमण कर मार्गरेखन को अंतिम रूप दिया था। निर्देश के अनुपालन में पथ निर्माण विभाग द्वारा भेजे गये प्रस्ताव पर अब भारत सरकार की सहमति प्राप्त हो गयी है। इस परियोजना में 8.7 किमी लंबाई के एलिवेटेड पथ में रोप-वे के पास उतरने और चढ़ने के लिए रैम्प भी बनेगा।
भारत सरकार से मार्गरेखन अनुमोदन हो जाने पर अब निर्माण के पूर्व की गतिविधियां तेज हो जाएगी। इस परियोजना के लिए राज्य वाइल्ड लाइफ बोर्ड की सहमति मिल चुकी है। यह रोड गया, राजगीर, बिहारशरीफ राजमार्ग का हिस्सा होगा है। जिसका चार लेन चौड़ीड़ीकरण का काम चल रहा है। इसके बनने के बाद राजगीर में पर्यटकों के बढ़ने का अनुमान है। राजगीर में पहले से ही स्काई ग्लास ब्रिज, अभयारण्य, रोपवे, झील, जरासंध का अखाड़ा सहित कई दर्शनीय स्थल है। जहां देश-विदेश से लाखों पर्यटक राजगीर पहुंचते हैं।

You may have missed