August 19, 2026

दुल्हिन बाजार : जीएन पुस्तकालय सह संग्रहालय पहुंचे पटना डीएम ने किया अवलोकन

दुल्हिन बाजार। गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण सार्वजनिक पुस्तकालय सह संग्रहालय पहुंचे पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने अवलोकन किया।
मिली जानकारी के अनुसार पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह अचानक दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के भरतपुरा गांव स्थित गोपाल नारायण पुस्तकालय सह संग्रहालय पहुंचे। जहां उन्होंने प्राचीन, दुर्लभ पांडुलिपियों व पुस्तको सहित अति प्राचीन पालकालीन सैकड़ो मूर्तियों व दुर्लभ वस्तुओं का अवलोकन किया। इन वस्तुओं के संग्रह के लिए डीएम ने पुस्तकालय सह संग्रहालय के सचिव ध्रुपद नारायण की प्रशंसा भी किया। वही उन्होंने इसके विकास में हर सम्भव सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया।
मौके पर पुस्तकालय सह संग्रहालय के सचिव ध्रुपद नारायण सिंह, पालीगंज एसडीओ मुकेश कुमार, डीएसपी तनवीर अहमद, थानाध्यक्ष अशोक कुमार, कम्प्यूटर आॅपरेटर सौम्या कुमारी, अर्चना कुमारी व पाठकजी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

You may have missed