जरूरी खबर-अप्रैल में बहुत घट गया है बैंकों का कार्य दिवस,आइए जान ले आप भी कितनी है छुट्टियां
न्यूज़ डेस्क।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन से देश की बैंकिंग व्यवस्था भी बहुत प्रभावित हुई है।हालांकि बैंक खुले हुए हैं।मगर उनके कार्यकाल में बदलाव हुआ है।अभी लॉक डाउन के समाप्ति में लगभग डेढ़ सप्ताह का समय बचा हुआ है।ऐसे में अप्रैल माह में कई छुट्टियों के कारण बैंकों के कार्य दिवस काफी कम हो गए हैं। यह जानना बेहद जरूरी है कि अप्रैल में किस-किस दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा।स्मरणीय रहे की 1 अप्रैल को वार्षिक क्लोजिंग और 2 अप्रैल को राम नवमी की वजह से देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद थे।इसके अलावा 6, 10, 13 और 14 अप्रैल को भी अधिकतर बैंकों में किसी तरह का काम नहीं होगा।दरअसल, 6 अप्रैल को महावीर जयंती है।वहीं 10 अप्रैल को गुड फ्राइडे, 13 अप्रैल को बैशाखी जबकि 14 अप्रैल को डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती है। इसके अलावा 15 अप्रैल को बोहाग बिहू/हिमाचल डे की वजह से जबकि 20 अप्रैल को गरिया पूजा और 25 अप्रैल को परशुराम पूजा की वजह से क्रमश: कुछ राज्यों में बैंक बंद हैं।

वहीं 5,12,19 और 26 अप्रैल को रविवार है और इस दिन साप्ताहिक अवकाश होता है।11 अप्रैल को महीने का दूसरा शनिवार जबकि 25 अप्रैल को चौथा शनिवार है, ये दो दिन भी बैंकों में कामकाज नहीं होता है।

