November 20, 2025

एशियन गेम्स में भारत ने लगाई मेडलों की सेंचुरी, CM नीतीश ने दी भारतीय खिलाड़ियों को बधाई

पटना। प्रदेश के मुखिया CM नीतीश ने एशियन गेम्स 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन करने व एशियन गेम्स में पहली बार 100 से अधिक पदक जीतने पर भारतीय खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनायें दी हैं। वहीं एक खास संदेश भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने संदेश में कहा कि एशियन गेम्स में भाग ले रहे भारत के सभी खिलाड़ी इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिये बधाई के पात्र हैं। सभी खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने आगे कहा की सभी देशवासी इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि पर गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मालूम हो की एशियन गेम्स 2023 का चीन के हांगझोऊ में आयोजन हो रहा है। वही इसके 14वें दिन तक भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। आज शतरंज में भारत ने दो मेडल हासिल किए। पहले महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इसके बाद पुरुष टीम ने भी सिल्वर मेडल जीता। वहीं कुश्ती में पुरुषों के 86 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के पहलवान दीपक पूनिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ईरान के पहलवान के खिलाफ दीपक को 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी कमाल कर दिया। हालांकि, उनके हिस्से ब्रॉन्ज मेडल आया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के खिलाफ फाइनल में 2-1 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 2023 एशियन गेम्स में भारत ने 107 मेडल पर कब्ज़ा जमा लिया है।

You may have missed