August 14, 2026

सीएम हाउस पहुंचे राजद सुप्रीमों लालू यादव : मुख्यमंत्री नीतीश से की मुलाकात, सियासी गलियारों में हलचल तेज

पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां, राजद सुप्रीमो लालू यादव आज सीएम आवास पहुंच प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। बता दे की ‘लैंड फॉर जॉब मामले’ में जमानत मिलने के बाद राजद सुप्रीमो लालू दिल्ली से पटना लौटे हैं। वही उसके बाद वे शनिवार शाम अचानक से नीतीश से मुलाकात करने उनके घर गए। बता दे की दोनों नेताओं की यह मुलाकात उस समय हो रही है जब नीतीश ने शनिवार को JDU के अल्पसंख्यक नेताओं से मुलाकात की। हालांकि, इन मुलाकात का कई सियासी मायने निकाले जा रहे है। वहीं लालू यादव को ‘लैंड फॉर जॉब’ मामले में जमानत मिली है। इन तमाम घटनाक्रमों में बीच लालू यादव अब नीतीश कुमार के घर जाकर उनसे मुलाकात करने पहुंचे हैं।

You may have missed