PATNA : जेपी सेतु के बगल में गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन पुल, 3,012 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

पटना। पटना में गंगा नदी पर बनेगा 6 लेन पुल। बता दे की राजधानी पटना से सटे गंगा नदी पर वैसे पहले से गांधी सेतु और जेपी सेतु है। इसके अलावा सरकार एक और 6 लेन पुल का निर्माण करने जा रही है। जेपी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर प्रस्तावित छह-लेन शेरपुर-दिघवारा पुल बन जाने से लोगों को काफी फायदा होगा। ये पुल सीधे-सीधे उत्तर बिहार के लोगों को फायदा पहुंचाएगा। वही इसके बन जाने से पटना, वैशाली, सारण, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर के लोगों को सफर करने में आसानी होगी। वही बुद्ध सर्किट को भी काफी फायदा होगा। निर्माण पूरा हो जाने के बाद इसके माध्यम से लोग बड़ी आसानी से बोधगया, वैशाली, लोरिया और केसरिया तक सीधे आवागमन कर सकेंगे। साथ ही बेतिया से वाल्मीकि टाइगर रिजर्व जाना भी आसान हो जाएगा। वही कहा जा रहा है कि इसके निर्माण से पर्यटन के क्षेत्र में काफी विकास होगा। वही उधर पुल निर्माण के लिए SP सिंगला कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी बन गई है। फर्म ने 14.5 किमी लंबे पुल के निर्माण के लिए 3,012 करोड़ रुपये के अनुमानित परिव्यय का हवाला दिया है। बोली प्रक्रिया में सरकार द्वारा उद्धृत अनुमानित लागत अतिरिक्त 18% GST के साथ 4,994 करोड़ रुपये थी। वही इस पुल को 4 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एक बार पूरा हो जाने के बाद यह पटना जिले के मनेर ब्लॉक के शेरपुर और सारण जिले के दिघवारा के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर देगा।

About Post Author

You may have missed