रमजान को लेकर CM के फैसले पर भाजपा ने उठाया सवाल, जायसवाल ने कहा- देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने में बिहार सरकार कर रही हैं मदद

  • हिंदूओं का त्योहार रामनवमी भी आ रहा है, कार्यालय में छुट्टी की हो व्यवस्था : संजय जायसवाल

पटना। रोजा को लेकर नीतीश सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ा तोफा दिया हैं। बता दे की रमजान के पाक महीने में बिहार सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटा पहले कार्यालय आने और एक घंटा पहले कार्यालय से जाने की अनुमति दी है। वही इस पर BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2047 में देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने के PFI के एजेंडे को बिहार सरकार मदद पहुंचाने का काम कर रही है। BJP प्रदेश कार्यालय में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। वही इस दौरान संजय जायसवाल ने कहा कि रमजान के महीने में बिहार के अल्पसंख्यक समाज के लोगों को जो सरकारी नौकरी करते हैं, उन्हें एक घंटा पहले ऑफिस आने की छूट मिली है। साथ ही वह एक घंटा पहले कार्यालय से जा सकते हैं। इस तरह के राज्य सरकार के द्वारा पारित आदेश का हम विरोध करते हैं। राज्य सरकार ने पहली बार इस तरह का आदेश पारित किया है। वही आगे संजय जायसवाल ने कहा हिंदूओं का त्योहार रामनवमी भी आ रहा है। उसके लिए भी अलग से कार्यालय में छुट्टी की व्यवस्था होनी चाहिए। बिहार सरकार, PFI के एजेंडे पर चल रही है। यही कारण है कि अल्पसंख्यक तुष्टिकरण करने के लिए इस तरह के सरकारी कार्यालय के आदेश निकाले गए हैं, जो कि कहीं से भी ठीक नहीं है।

About Post Author

You may have missed