12 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होगा देश भर के ब्राह्मणों का महाजुटान

बिहटा। चाणक्य विकास मोर्चा के बैनर तले बिहटा के पांडेयचक गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बिहटा क्षेत्र के सैकड़ों ब्राह्मणों को 12 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आहूत ब्राह्मण महाकुंभ में आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम संयोजक नवनीत दूबे ने बताया कि 12 अप्रैल को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में देशभर के ब्राह्मणों का मिलन समारोह हो रहा है, जिसमें 1001 ब्राह्मणों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा तथा ब्राह्मणों के राजनीतिक-सामाजिक योगदान पर परिचर्चा होगा। मोर्चा के संयोजक ब्रजेश मिश्रा ने कहा कि महाकुंभ में अपने 20 सूत्री मांगों को लेकर ब्राह्मण समाज एकजुट हो रहे हैं, जिसमें ब्राह्मणों को उचित सम्मान दिलाने के लिए तथा उनकी खोई हुई गरिमा तथा गौरव को वापस दिलाने में यह महाकुंभ मील का पत्थर साबित होगा। वहीं रजनीश तिवारी ने बताया कि मौजूदा समय में ब्राह्मण समाज राजनैतिक, सामाजिक, न्यायिक उपेक्षा का शिकार है। इसलिए उन्हें उनकी प्रतिष्ठा को वापस दिलाने के लिए इस कार्यक्रम को सफल बनाना जरूरी है। इसके लिए मोर्चा के सभी कार्यकर्ता युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। मौके पर ब्रजेश मिश्रा, नवनीत दूबे, रजनीश तिवारी, कमल किशोर त्रिपाठी, विंध्याचल पाठक, सौरभ तिवारी, जितेंद्र मिश्रा आनंद मिश्रा, विष्णु दत्त पाठक, ललन पांडेय, मंटू पांडेय, अन्य लोग मौजूद थे।

About Post Author

You may have missed