कांग्रेस का दावा : बिहार में पार्टी 50 से अधिक सीटें जीतेगी, पीएम-सीएम पर बरसे बघेल

पटना। रविवार को सदाकत आश्रम में कांग्रेस का अभियान गीत बोले बिहार, बदले सरकार लांच किया। गीत जारी करने करने के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि बिहार में कांग्रेस 50 से अधिक सीटें जीतेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे। उसके बाद महागठबंधन के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में जो भी वादे किये गये हैं उसे शब्दश: लागू किया जाएगा। कांग्रेस जो कहती है, उसे करती है, देखना हो एक बार छत्तीसगढ़ जरूर आएं। वहां किसानों से गोबर तक दो रुपये किलो सरकार खरीदती है। हर किसान को सरकार दस हजार रुपये प्रति एकड़ देती है। समर्थन मूल्य पर अनाज भी खरीदती है। 19 लाख किसानों का दस हजार करोड़ रुपये माफ किया गया। बिहार में तो अनाज की तय सरकारी कीमत भी नहीं मिलती है।
बघेल ने आरोप लगाया कि बिहार को सुशासन बाबू ने बदहाल बना दिया। राज्य रोजगार, शिक्षा और चिकित्सा सहित सभी मामलों में सबसे निचले पायदान पर है। जनता सवाल पूछ रही है। पीएम नरेन्द्र मोदी को झटका देने की आदत है। नोटबंदी, जीएसटी और अब लॉकडाउन। बिना सोचे-समझे लॉकडाउन से परेशानी ऐसी बढ़ी कि दिल्ली की सड़कों पर लोग उतर आये। 17 लाख मजदूर बिहार लौटकर आए। बघेल ने आगे कहा कि बाजार समितियों को भंग करने से किसानों को क्या लाभ हुआ, कोई सीएम नीतीश से पूछे। इसी का अनुकरण केन्द्र कर रहा है। सरकार किसानों को उन्हीं के खेत में मजदूर बना देना चाहती है।

About Post Author

You may have missed