October 23, 2026

सड़क दुर्घटना : खगड़िया में बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर बाइक सवार की गई जान, 2 लोगों गंभीर रूप से घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के NH 31 दुर्गापुर विश्वकर्मा मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि 2 युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। वही यह घटना रविवार रात की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि शहर के मुर्गीयाचक स्थित गोबर्धन टेक्सटाइलस में मैनेजर के पद पर काम कर रहे मधेपुरा जिले के मुरलीगंज निवासी प्रदीप गोस्वामी के 35 वर्षीय पुत्र मनीष गोस्वामी व मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया वार्ड 12 निवासी आनंदी साह के पुत्र रमेश कुमार बेगूसराय से व्यवसायी के यहां से तागादा कर खगड़िया लौट रहा था।

वही इसी दौरान NH 31 दुर्गापुर विश्वकर्मा मंदिर के समीप दुर्गापुर गांव निवासी बासुदेव यादव के पुत्र चंदन यादव सड़क पार कर रहा था। बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे चंदन को ठोकर मार दिया। चंदन बूरी तरह जख्मी हो गया। जबकि बाइक चालक मनीष गोस्वामी की मौत घटनास्थल पर हो गयी। वही बाइक के पीछे बैठे खुटिया निवासी रमेश कुमार बुरी तरह जख्मी हो गया। रमेश व चंदन का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। वही इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल से जख्मी को अस्पताल भेज कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार रतन ने बताया कि जख्मी का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

You may have missed