October 22, 2026

बिहार में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर- तीन एसपी समेत 54 डीएसपी की तबादला सूची गृह विभाग के द्वारा जारी.. आईपीएस अधिकारी अपराजिता पटना के एसपी लॉ एंड आर्डर बने..देखिए पूरी लिस्ट..

पटना।प्रदेश में सम्राट सरकार ने बढ़ते अपराध के मध्य नजर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आईपीएस अधिकारियों समेत बिहार पुलिस सेवा के लगभग 54 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है.बड़े पैमाने पर डीएसपी स्तर के अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है.बिहार के पुलिस महकमे में एक बार फिर से बड़ा बदलाव हुआ है। सरकार ने राज्य के तीन एसपी और 54 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह विभाग की तरफ से तबादसे की अधिसूचना जारी कर दी गई है।2020 बैच के आईपीएस अधिकारी अपराजित को पटना विधि व्यवस्था का एसपी बनाया गया है, जबकि मुकुल कुमार रंजन को समस्तीपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के तौर पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुलिस अधीक्षक आलोक रंजन को भागलपुर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर पदस्थापित किया गया है।

You may have missed