PATNA : सतर्कता एवं जागरुकता अभियान को लेकर कर्पूरी सभागार में बैठक, 27 सितंबर को अंबेडकर मूर्ति से गांधी मूर्ति तक निकलेगा मार्च
पटना। जेडीयू द्वारा 27 सितंबर को आहुत सतर्कता एवं जागरुकता मार्च की तैयारी को लेकर प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में पटना महानगर के पदाधिकारियों की बैठक हुई। ये बैठक महानगर अध्यक्ष रवींद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई। वही इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विधान पार्षद रविंद्र सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद BJP बिहार और देश में अकेले रह गई है। वही उन्होंने कहा की कोई पार्टी इनके साथ जाने को तैयार नहीं है इसलिए आने वाले चुनाव में BJP का पूरी तरह सफाया होगा। वही इसी के चलते BJP देश के अंदर राज्यों में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का काम कर रही है। साथ ही संवैधानिक संस्थाओं को तहस-नहस करने का काम कर रही है। वही उन्होंने कहा की BJP के द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों को सरकार के दबाव में दुरुपयोग किया जा रहा है। वही इन्हीं सब बातों को लेकर पटना महानगर JDU की ओर से संविधान के प्रतीक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की बेली रोड स्थित प्रतिमा से लेकर सद्भावना के प्रतीक महात्मा गांधी की प्रतिमा तक सतर्कता एवं जागरूकता मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे। वही इस मौके पर जदयू के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधान पार्षद प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई के रोज नए रिकॉर्ड टूट रहे हैं।
वही उन्होंने कहा की लापरवाह हुई केंद्र सरकार की नीतियों के कारण 130 करोड़ जनता मुश्किल में है। महंगाई रुपी यह बेपरवाह लापरवाही ही मोदी सरकार को उखाड़ फेंकेगी। वही उन्होंने कहा कि आज पूरा देश नीतीश कुमार की ओर उम्मीद से देख रहा है। क्योंकि नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल एक माइल स्टोन है। प्रो. रणबीर नंदन ने कहा कि BJP की केंद्र सरकार दोतरफा परेशानी खड़ी कर चुकी है। वही इस सरकार और पार्टी की नीतियां एक ओर देश खोखला कर रही हैं तो दूसरी ओर लोकतंत्र को दफन करने की पूरी साजिश हावी हो रही है। प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने कहा कि BJP की इन साजिशों का पर्दाफाश करना है। वही उन्होंने कहा की 8 वर्षों की BJP सरकार के कार्यकाल में में खाने से लेकर ईंधन तक की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। भारत में पहली बार चावाल, आटा, दाल, छाछ, दही, पनीर आदि पर GST लगा है। इससे गरीब कुपोषण और भुखभरी का शिकार हो रहे हैं। वही इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव रंजन प्रसाद, प्रदेश महासचिव दीनानाथ कांति, प्रदेश सचिव बबन कुशवाहा, हिमांशु पटेल, कमाल परवेज़, पटना जिला के मुख्य प्रवक्ता अंजनी पटेल सहित सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं पटना महानगर के पदाधिकारी मौजूद थे।