खगड़िया में आपसी रंजिश में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर, पुलिस ने 2 संदिग्ध सहित एक नामजद को किया गिरफ्तार

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले में शहर के मुख्य पथ पीडब्लूडी पर देर रात बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। हालांकि नगर पुलिस तुरंत करवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर 2 संदिग्ध सहित एक नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के बलुआही निवासी नवल किशोर यादव का पुत्र विक्की डोनर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। वही प्रत्यक्षदर्शी युवक ने बताया कि राजेन्द्र चौक से सामग्री खरीदकर बलुआही लौट रहे थे। वही इसी दौरान पीडब्लूडी के सामने एक बाइक पर सूरज और टाइगर अपराधी आया। सूरज बाइक को सामने रोक दिया, जिसके बाद भागने की कोशिश किए, लेकिन अपराधी टाइगर गोली चला दिया।

वही गोली दाएं हाथ के बांह में लग गया। जिसके कारण विक्की गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं की डोनर और टाइगर ग्रुप में बीते कई माह से रंजिश चल रही थी। वही इसके कारण डोनर ग्रुप ने टाइगर व ग्रुप के सदस्यों के साथ मारपीट किया था। मारपीट में टाइगर जेल भी गया। हाल के दिनों में टाइगर जेल से छूटकर आया था। बता दे की टाइगर कई दिनों से विक्की डोनर का रैकी कर रहा था। मौका देखकर अपराधियों ने गोली मार दिया। वही इधर थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एक नामजद सहित 2 संदिग्ध लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed