सड़क दुर्घटना : गोपालगंज में अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रहे बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर

गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव के पास साइकिल सवार एक व्यक्ति को बाइक सवार ने धक्का मार दिया। इससे वह बुरी तरह जख़्मी हो गया। जख़्मी अवस्था मे स्थानीय लोगो के सहयोग से तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। जख्मी व्यक्ति की पहचान भेड़िया गांव निवासी कामेश्वर तिवारी के रूप में की गई। वही घटना के संदर्भ में जख़्मी नगर थाना क्षेत्र के भेड़िया गाँव निवासी कामेश्वर तिवारी साईकिल पर सवार होकर कुछ समान खरीदने के लिए बाजार जा रहे थे। तभी एक अनियंत्रित तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार युवक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया और मौके के फायदा उठा कर भागने की कोशीश कर रहा था। वही इस दौरान उसे स्थानीय लोगों उसे पकड़ लिया। जबकि जख़्मी व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। फ़िलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

About Post Author

You may have missed