August 21, 2026

आरा में कुएं में गिरा युवक, पानी में डूबने से मौत

ID:76758662

आरा। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव में बुधवार की रात कुएं में डूबने से युवक की मौत हो गई। वह पूर्व वार्ड सदस्य का देवर का है। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। युवक छोटकी नदिया गांव के हरे कृष्णा यादव व वार्ड छह के पूर्व वार्ड सदस्य ममता देवी का देवर बृजेश कुमार (23) है।

वह बुधवार की रात जब शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। तभी घर से 50 मीटर दूर कुएं में वह गिर गया। इसके बाद परिजन व ग्रामीण कुएं के पास पहुंचे। उन्होंने रस्सी से निकालने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक काफी देर हो गई।

ग्रामीणों ने युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। युवक के परिवार में चार भाई और बहन है। घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां व परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था।

You may have missed