पटना ऑफिसर फ्लैट परिसर में नशे में निर्वस्त्र हालत मिली महिला, पुलिस ने जताई रेप की आशंका

पटना। राजधनी पटना के कोतिवाली थाना इलाके के ऑफिसर फ्लैट परिसर में चोरी की घटना के बाद निर्वस्त्र स्थिति में एक महिला गिरी हुई मिली है। महिला से दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि डायल 112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों की नजर महिला पर पड़ी। महिला के शरीर पर कपड़ा रखा गया। इसके बाद डायल 112 को कॉल किया गया। महिला को गार्डनर अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। हालांकि, वहां से स्थिति गंभीर को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। वहीं, डॉयल 112 की पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि निर्वस्त्र स्थिति में महिला गिरी हुई थी। गार्डनर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद ब्लड सैंपल की जांच कर पीएमसीएच रेफर किया गया है। डॉक्टर की जांच में बताया गया है कि महिला नशे की हालत में थी। लेकिन जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि महिला के साथ नशे की हालत में दुष्कर्म जैसी घटना हुई है या कोई इसे यहां लाकर छोड़ दिया है। नशे की हालत में पाई गई महिला पुनाई चक इलाके कि रहने वाली है। ऑफिसर फ्लैट में लाकर नशे का सामान पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। महिला के अधिक नशा में होने के कारण लोग उसे निर्वस्त्र स्थिति में छोड़कर भाग गए। फिलहाल कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है। ऑफिसर फ्लैट के कबूतर खाना परिसर में पिछले सप्ताह चोरों ने एक महिला शिक्षिका के फ्लैट में चोरी को अंजाम दिया था। इससे पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज भी है। पुलिस अभी जांच ही कर रही थी कि नया मामला सामने आ गया है।

About Post Author

You may have missed