पटना में लू लगने से अज्ञात युवक की मौत, इलाके में हड़कंप

फुलवारीशरीफ। फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के आलमीजान नगर के पास भीषण गर्मी और लू के बीच एक अज्ञात युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर बाद एक युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा देखा गया था।।देर शाम तक वह उसी स्थान पर पड़ा रहा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पास से कोई पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है। जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीषण गर्मी और लू लगने से मौत होने की आशंका है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। मृतक युवक की उम्र करीब 25 साल लग रही है पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू के कारण युवक की मौत हुई है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है।

You may have missed