खगड़िया में भीषण हादसा : ग्रामीणों से भरा अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा; एक महिला की मौत, 6 अन्य घायल

खगड़िया। बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां गंगा स्नान के लिए जा रहे ग्रामीणों से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गयी है। वहीं 6 अन्य श्रद्धालु घायल बताये जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। हादसे में घायलों में ज्यादातर महिलाएं हैं। बताया जाता है कि जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत अगुवानी महेशखूंट पथ के महेशलेट मोड़ के पास उत्तरवाहिनी अगुवानी गंगा घाट पर जल भरने के लिए जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कई लोग उस पर सवार थे।

इस सड़क दुघर्टना में कई लोग घायल हुए हैं। वहीं, एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान भूखो देवी (60 वर्ष) के रूप में की गई है। वहीं, आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए परबत्ता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहां चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज किया जा रहा है। हालांकि जिन लोगों की स्थिति गंभीर थी, उन्हें वहां से रेफर कर दिया गया है।

About Post Author

You may have missed