नालंदा में भूमि विवाद में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

नालंदा । जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के गोगड़ी पर गांव में भूमि विवाद में चाचा ने अपने भतीजे को गोली मार दी। भतीजे के बाएं हाथ में गोली लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक रामचंद्र यादव का बेटा गुड्डू यादव (30) है।

गुड्डू यादव ने बताया कि शनिवार की अहले सुबह वह खेतों में धान देखकर लौट रहा था। तभी रास्ते में उसके चाचा ने गोली मार दी। जिससे वह बाल-बाल बच गया, मगर गोली उसके बाएं हाथ में लगी है। इसके बाद आरोपी चाचा तो वहां से भाग निकला।

परिजनों की मदद से घायल गुड्डू को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पीड़ित ने बताया कि छह महीने पहले घर की मुखिया, दादी के गुजरने के बाद घर का बंटवारा तो हो गया, मगर खेत के बंटवारे में अड़चन आ रही है। इसी को लेकर चाचा से कहासुनी होती है।

घटना की सूचना पर मानपुर पुलिस गांव पहुंच जांच में जुट गई है। मानपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चाचा-भतीजे में जमीन को लेकर विवाद है। अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

About Post Author

You may have missed