जीतनराम मांझी ने जातीय जनगणना को लेकर कहा-पीएम मोदी से अब भी आस, मुख्यमंत्री से की ये मांग

पटना । बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने जातीय जनगणना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा की देश की जनता को उनका हक दिलाने के लिए जाति जनगणना बेहद जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी आबादी, उतनी उसकी भागीदारी जरूरी है। जीतनराम मांझी ने कहा कि हमें अभी भी उम्मीद है कि प्रधानमंत्री से इस पर सोचेंगे। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सर्वदलीय बैठक करने की मांग की है।

इसके माध्यम से प्रधानमंत्री से इस विषय पर बात करना बेहद जरूरी है। जातीय जनगणना कराना क्यों जरूरी है यह प्रधानमंत्री को बारीकी से बताना होगा। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इस विषय पर अगुवाई करने को लेकर वे राजनीति ना करें।

मुख्यमंत्री ने इस विषय को सबसे पहले उठाया है वहीं इसकी अगुवाई करेंगे। तेजस्वी अगर अगुवाई करने की बात कर रहे हैं तो यह राजनीति हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने ही इस विषय को उठाया है व नेतृत्व किया है।

दूसरे के नेतृत्व करने का कोई सवाल नहीं उठता। वहीं जीतनराम मांझी ने कहा कि भाजपा के बयानों पर मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहता हूं। भाजपा का बयान देने का बहुत कारण है। मुझे पता है वह किस पर बोलते हैं। बहुत कुछ बातें हैं उस पर मैं अभी कुछ नहीं बोलूंगा।

 

You may have missed