August 20, 2026

आज होगा चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले का फैसला, लालू यादव समेत पुरे परिवार की टिकी नज़रे, तेजस्वी यादव रांची में मौजूद

पटना। RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मुकदमे में आज यानि मंगलवार को फैसला होना है। रांची CBI की स्पेशल कोर्ट इस मामले में फैसला देगी। इस फैसले का लोगों को इंतजार है। फिलाहल लालू प्रसाद यादव रांची में हैं वो रविवार को ही रांची चले गए थे। और मंगलवार को फैसले के समय उन्हें कोर्ट में रहने का आदेश दिया गया है। वहीं लालू के बेटे तेजस्वी यादव और बेटी मीसा भारती भी रांची में हैं। आज पूरे परिवार और लोगों की नजर कोर्ट के फैसले पर रहेगी।

बहुचर्चित चारा घोटाले के सबसे बड़े मुकदमे आरसी-47 ए/96 में 15 फरवरी को रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट अपना फैसला सुनायेगी। कोर्ट ने इस मामले में लालू प्रसाद यादव सहित सभी 99 आरोपियों को निजी तौर पर कोर्ट में हाजिर रहने को कहा है। झारखंड में चारा घोटाले के कुल पांच मुकदमों में लालू प्रसाद यादव अभियुक्त बनाये गये थे। चार मुकदमों में पहले ही फैसला आ चुका है और इन सभी मामलों में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी। जिस पांचवें मुकदमे में मंगलवार को फैसला आना है, वह रांची के डोरंडा स्थित ट्रेजरी से 139.5 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है।

You may have missed