PATNA : 2.16 लाख रूपये रिश्वत लेते मुखिया गिरफ्तार

पटना। निगरानी की टीम ने जिले में आज बड़ी कारवाई की है। टीम ने जाल बिछाकर मुखिया दिनेश महतो को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक लालगंज प्रखंड के एतवारपुर सिसौला पंचायत के मुखिया दिनेश महतो ने एक शख्स से रिश्वत की मांग की थी। वही जिसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गयी थी। जांच में निगरानी विभाग की टीम ने शिकायत को सही पाया। जिसके बाद आज निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते आरोपी मुखिया को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है की मुखिया दिनेश महतो दो लाख सोलह हज़ार रूपये घुस ले रहे थे। वही इसी दौरान कारवाई की गयी है। बता दे की गिरफ्तार मुखिया से पुछताछ की जा रही है। बता दें की निगरानी विभाग की ओर से लगातार घुसखोर अधिकारियों के खिलाफ कारवाई की जा रही है। जिसमें अबतक सबसे अधिक ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर पकड़े गए हैं। इस अधिकारियों में चीफ इंजीनियर से लेकर जुनियर इंजीनियर तक शामिल हैं।

About Post Author

You may have missed