October 24, 2026

छपरा में दो परिवारों के मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल, 6 लोगों पर प्राथमिकी

छपरा। बिहार के छपरा में एक दो परिवार के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। इस झगड़े में एक बुजुर्ग भी घायल हो गए हैं। उन्हें मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल ने बताया कि वे दलित जाति के हैं और बेहद ही गरीब परिवार से हैं। घायल व्यक्ति डीह छपिया गांव निवासी स्व रामायण राम का 65 वर्षीय पुत्र महेश राम हैं। यह मामला तरैया के डीह छपिया का है। वही घायल ने बताया कि पड़ोसियों ने सिर्फ अपने वर्चस्व दिखाने के लिए मारपीट की। इस कारण बराबर धमकी और गाली गलौज की जाती थी। इसी कड़ी में पड़ोसियों ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की गई जिसमें वह घायल हो गया। इस दौरान गाली-गलौज करते और धमकी देते किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
मारपीट में घायल बुजुर्ग का मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। घटना का वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हुआ है। पुलिस इस वायरल वीडियो के आधार पर भी संदिग्धों की पहचान कर रही है और उन पर कार्रवाई कर रही है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक पक्ष के कुछ युवक दूसरे पक्ष को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे हैं। साथ ही मारपीट की धमकी भी दी जा रही है। झगड़े का यह वीडियो आसपास के इलाके में काफी वायरल हो रहा है।

You may have missed