October 28, 2026

PATNA : दानापुर में युवती को सोशल मीडिया पर लगातार अश्लील मैसेज और वीडियो भेज रहा कोई मनचला, शिकायत दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पटना, (राज कुमार)। सोशल मीडिया के इस आधुनिक दौर में जहां सस्ते इंटरनेट में हमारी जीवन को आसान बना दिया है वहीं दिन प्रतिदिन सोशल मीडिया का लगातार बढ़ता क्रेज हमारे लिए कई बार समस्या का सबब भी बन जाता है। कुछ इसी प्रकार का मामला राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार दानापुर इलाके में रहने वाली एक लड़की ने थाने में आवेदन देते हुए इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि बीते कई दिनों से उस लड़की के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और अश्लील वीडियो भेजा जा रहा है। सबसे पहले तो युवती ने इसे दरकिनार किया लेकिन जब मैसेज और अश्लील वीडियो की संख्या बढ़ गई तो परेशान होकर युवती ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी और परिवार वालों ने युवती के साथ इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत का आवेदन दिया है।
जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मखदुमपुर की रहने वाली एक युवती को तीन माह पहले अंजान नंबर से मैसेज आना शुरू हुआ। उसके बाद ये सिलसिला लगातार चलता रहा और अलग-अलग नंबरों से मैसेज आने लगे। इसके बाद उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फेक आइडी बनाकर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर परेशान किया जाने लगा। युवती ने इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत की है। युवती ने गांव के ही कुछ युवकों पर आशंका जताई है। उसका कहना है कि आस पास के ही कुछ लड़के ऐसी गंदी हरकत कर रहे हैं। वहीं थाने में लिखित आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ पुलिस में साइबर क्राइम और आईटी सेल का भी मामला दर्ज कर इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

You may have missed