October 28, 2026

PATNA : कल लालू यादव के जन्मदिन पर तेजप्रताप करेंगे लालू पाठशाला की शुरुआत

पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे और हसनपुर के विधायक 30 तेजप्रताप यादव अपनी पूर्व घोषित लालू पाठशाला का आगाज करने जा रहे हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए तेजप्रताप ने यह जानकारी दी कि लालू प्रसाद के जन्मदिन पर वह लालू पाठशाला का शुभारंभ करने जा रहे हैं। उसी दिन वह पाठशाला किया का शिलान्यास भी करेंगे। लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को है।
नालंदा के सोनू से प्रेरित होकर की थी घोषणा
दरअसल, बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने बुधवार को एक ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि नालंदा का वायरल बॉय सोनू जिसने पूरे बिहार के भ्रष्ट सिस्टम का पोल खोल दिया, न जाने ऐसे कितने सोनू शिक्षा से वंचित हैं। बिहार का कोई गरीब इस भ्रष्ट सिस्टम के कारण शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए लालू पाठशाला की शुरुआत करने जा रहा हूं। तेज प्रताप के इस ट्वीट को लोग बड़ी संख्या में लाइक और रिट्वीट भी कर रहे हैं। साथ ही साथ कमेंट भी कर रहे हैं।
बता दें कि तेज प्रताप यादव ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी थी। वह राज्य में शिक्षा के स्तर को और सुधारने के लिए लालू पाठशाला की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि यह पाठशाला एक उच्च स्तर की पाठशाला होगी, जिसमें सभी जरूरतमंद को शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।
संगठन का भी कर रहे हैं विस्तार
तेजप्रताप ने इस बात की भी जानकारी दी कि वह अपने संगठन जनशक्ति परिषद का विस्तार करेंगे। इस बात की भी जानकारी देते हुए तेज प्रताप ने कहा है कि उनका संगठन जनशक्ति परिषद एक करोड़ सदस्य बनाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर छात्र राजद की जिम्मेदारी मिली तो उसे भी मजबूत कर लूंगा। तेजप्रताप यादव इसके पहले बिजनेस में भी अपने हाथ आजमा चुके हैं। उन्होंने एलआर ब्रांड नाम से अगरबत्ती के भी कारोबार शुरुआत की थी। तब उन्होंने एलआर यानी लालू राबड़ी राधा कृष्ण नाम से अपना कारोबार शुरू किया था।

You may have missed