भोजपुर : नाच में हर्ष फायरिंग से हरियाणा की डांसर को लगी गोली, मची अफरा-तफरी

आरा। बिहार के भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के बाघ- मंझौवा गांव में देर रात बरात में नाच के दौरान हर्ष फायरिग में एक नर्तकी को गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जनमासे में बरातियों से लेकर शरातियों में अफरातफरी मच गई। जख्मी नर्तकी 23 वर्षीय सोनम सेन हरियाणा के अंखिर थाना क्षेत्र के फरीदाबाद सेक्टर 21/2 की रहने वाली है और आरकेस्ट्रा कंपनी में काम करती है। जख्मी नर्तकी को गोली दाएं पैर में लगी है। इलाज आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार घायल महिला डांसर के बयान के आधार केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिसमें पांच को आरोपित किया गया है। वही गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना देर रात एक बजे के आसपास की है। पुलिस के अनुसार बड़हरा के केशोपुर निवासी भुषण सिंह के यहां से बाघ मझौंवा निवासी संतोष सिंह के यहां बरात गई हुई थी। बरातियों के मनोरंजन के लिए जनमासे में आरकेस्ट्रा भी बुलाया गया था।
इधर,नर्तकी सोनम सेन ने बताया कि कोईलवर थाना क्षेत्र के बाघ मंझौवा गांव में स्थित बरात में स्टेज शो करने गई थी। अचानक स्टेज पर चढ़कर हर्ष फायरिग की जाने लगी। हर्ष फायरिग के दौरान उसे गोली लग गई। बताया जा रहा हैं कि नशे में धुत होकर कर रहे थे फायरिग जख्मी नर्तकी ने बताया कि बरात में नाच के दौरान चार-पांच युवकों शराब के नशे में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिग की जा रही थी। एक बार हो-हंगामा के चलते नाच बंद भी हो गया था। पुन: दूसरी बार प्रोग्राम शुरू हुआ। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई। इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि नर्तकी को उसके दाएं पैर में जांघ के पास गोली लगी है। बीपी और पल्स स्थिर होने के बाद आपरेशन कर बुलेट को निकाला जाएगा।
छह महीने के अंदर दो महिला डांसर हुई गोली की शिकार
बीते कुछ समय से भोजपुर जिले में तमंचे पर डिस्को का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। कुछ जगहों पर नाच के दौरान ऐसी भी तस्वीरें सामने आई है जिसमें युवक पिस्तौल में नोट लगाकर नर्तकियों को देते नजर आ रहे है। 28 जनवरी 2022 को चरपोखरी थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर बरनी मोड़ के समीप शादी समारोह से वापस लौट रही नर्तकियों से सूमो विक्टा गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिग की थी। जिसमें गोली लगने से संजना कुमारी महिला डांसर घायल हो गई थी। इसे लेकर घायल डासंर की जीजा राहुल कुमार ने तीन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज काराई थी। इससे पूर्व सात अप्रैल 2021 को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दावां गांव में तमंचे पर डिस्को के दौरान फायरिग में एक नर्तकी घायल हो गई थी। जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया था। केस भी हुआ था। घटना का वीडियो फूटेज भी वायरल हुआ था। इस बीच बुधवार रात कोईलवर थाना क्षेत्र के बाघ- मंझौवा गांव में देर रात बरात में नाच के दौरान हर्ष फायरिग में सोनम सेन नामक एक नर्तकी को गोली लग गई।

About Post Author

You may have missed