पटना में शादी का झांसा देकर युवती से यौन शोषण : अब शादी के लिए मांगा रहा 20 लाख रुपए, पीड़िता पहुंची थाने

पटना। दानापुर में शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से 4 साल तक यौन शोषण किया। वही युवती का आरोप है कि उसके साथ युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया। वही जब उसने शादी के लिए कहा तो, युवक ने दहेज में 20 लाख रुपए और 4 पहिया गाडी की डिमांड कर शादी से इंकार कर दिया। वहीं, अब पीड़िता ने दानापुर थाने में मामला दर्ज कराया है। वही दर्ज FIR में उसने बताया कि 4 साल पहले मेरी बहन की शादी में उसकी मुलाकात अररिया जिले के जोकिहट थाने के ककन डूबा निवासी मो. राहुल्लाह से हुई थी। वही धीरे धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। वही बीते 4 साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में थे। युवती ने बताया कि हमारे परिवार के साथ प्रेमी की जान पहचान हो गई। वही युवक ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। वही पीडिता युवती ने बताया इस दौरान प्रेमी के परिजनों ने मेरे परिवार वालों से सवा लाख रुपए दहेज के रूप में ले लिया। जब शादी करने की बात की गई तो प्रेमी के परिजनों ने मेरे परिजनों से 10 लाख रुपए और दहेज मांगा। वही उसके बाद भी शादी करने से इंकार कर दिया। उनलोगों ने कहा कि 20 लाख रुपए और एक कार दहेज के रूप में मिलेगा तो शादी करेंगे। यदि रुपए नहीं मिलेंगे तो शादी नहीं होगी। कई बार समझौता होने के बाद भी नहीं माना और प्रेमी के पिता ने मेरे पूरे परिजनों को जान से मारने की धमकी दिया। उनका कहना है कि जहां जाना है जाओ, हमलोग नहीं डरते हैं। वही इस मामले में दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About Post Author

You may have missed