पटना सिटी में पेयजल की समस्या से 7 हजार लोगों परेशान, आक्रोशितों लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

पटना। पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के बेगम की हवेली वार्ड-59 में गुरुवार को पानी की समस्या पर लोगों ने विरोध जताया। वही सड़क पर अगलगी कर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया। वही प्रदर्शन कर रहे लोग वाटर बोर्ड के खिलाफ नारे लगा रहे थे। वही आक्रोशितों लोगों ने कहा कि पिछले 15 दिनों से उनके वार्ड में पेयजल की समस्या है। वही बार-बार नगर निगम और वार्ड पार्षद से आग्रह के बाद भी उनकी समस्याओं का निदान नहीं हुआ। जब तक समस्याओं का निदान नहीं हो जाता वह सड़क पर डटे रहेंगे। बताया जा रहा है की वार्ड नंबर 59 में पिछले 15 दिनों से पेयजल की समस्या है। लोगों का मानना है कि नगर विकास विभाग के मंत्री और नगर आयुक्त से पेयजल की समस्या के निदान के लिए उन्होंने कई बार गुहार लगाई। निगम के अधिकारियों के आश्वासन दिए 15 दिन से अधिक होने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हुआ। वही पेयजल की समस्या से बेगमा की हवेली, घस्यारी गली, ग्वालटोली के लगभग 7000 से अधिक लोग प्रभावित हैं। वही उन्होंने यह भी बताया कि 2 जगहों पर समरसेबुल लगा है लेकिन, इतनी बड़ी आबादी के लिए वह समरसेबुल नाकामयाब है। पानी की समस्या के कारण लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे है। पीने का पानी सहित नहाने के लिए भी उन्हें पानी नसीब नहीं हो रहा है। जिसके कारण दिनचर्या बदल गई है। ऊपर से भीषण गर्मी अलग लोगों को परेशान कर रही है। वही वार्ड-59 की पार्षद नीलम देवी ने कहा कि उनके वार्ड में 2 बोरिंग है लेकिन पिछले कई दिनों से सप्लाई पाइप लाइन में कचरा भर गया है। जिसके कारण समस्या है। उन्होंने बताया कि इसे लेकर उन्होंने कई बार वाटर बोर्ड से लेकर कमिश्नर तक से शिकायत की लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

About Post Author

You may have missed