August 14, 2026

PATNA : बोरिंग रोड में ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन लड़कियां समेत 6 गिरफ्तार, संचालक फरार

पटना। राजधानी पटना में फिर से पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का गोरख धंधा चलने लगा है। लेकिन, इस धंधे का ट्रेंड पहले की तरह नहीं है। वो बदला हुआ है। पहले जेंट्स पार्लर के नाम पर धंधा चलता था। पर अब जो खुलासा हुआ है, वो यूनीसेक्स पार्लर के नाम पर चल रहा था। मामला राजधानी के एसके पुरी थाना के तहत बोरिंग रोड इलाके का है। एक कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में स्टाइल बार वेलनेस स्पा के नाम से यूनीसेक्स सैलून चल रहा था। इसकी ऑनर एक महिला है। जो लंबे वक्त से यहां पार्लर को चला रही थी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने यहां छापेमारी की। कुल 6 लोगों को पकड़ा। इसमें 3 लड़कियां है और 3 ग्राहक शामिल हैं। जबकि, इस पार्लर की महिला संचालक वहां से फरार हो गई। अब पुलिस की टीम उसे तलाशने में जुटी है।

वही पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने जानकारी दी थी कि इस पार्लर में अवैध तरीके से सेक्स रैकेट का धंधा चलता है। हर रोज कस्टमर आते हैं। तब इसके बारे में पता किया गया। तब जाकर छापेमारी की गई। पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ की गई। उनसे कुछ सबूत भी मिले हैं। जब पार्लर को खंगाला गया तो वहां से भी हजारों रुपए कैश, स्कैनर और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए। इस मामले में कई और लोगों का कनेक्शन सामने आया है। जिसकी पड़ताल की जा रही है।

You may have missed