कांग्रेस ने किया याद : देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने किया सुदृढ़

  • इंदिरा के शहादत दिवस और आजादी के 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम का आयोजन

पटना। बिहार कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 37वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर और पूर्व गृह व रक्षा मंत्री स्व. सरदार बल्लभ भाई पटेल की 146वीं जयंती पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने किया।
माल्यार्पण के पश्चात आजादी की 75वीं वर्षगांठ कमिटी के द्वारा आजादी की हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें रंगकर्मियों और कलाकारों के द्वारा स्व. महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू व इंदिरा गांधी पर विभिन्न झांकियों का भावपूर्ण प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मदन मोहन झा ने कहा कि देश की आजादी को सरदार पटेल और इंदिरा गांधी ने सुदृढ़ किया। भारत को एकीकृत करने और देश पर आसन्न संकटों को दूर करने के लिए इन महान विभूतियों ने हमेशा देश के प्रत्येक नागरिकों के दिलों में स्थान बनाएं रखेंगे।
वहीं बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चंदन बागची ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस के योगदान को नई पीढ़ी तक ले जाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने देश की आजादी में भूमिका निभाने के लिए सभी महान विभूतियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। पूर्व अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने कहा कि आजादी को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के योगदान अमर रहे हैं। देश की आजादी को बचाएं रखने की जिम्मेदारी सभी की है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक गगन ने कार्यक्रम का संचालन किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक रीता सिंह ने किया।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, श्याम सुंदर सिंह धीरज, विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र, विधायक राजेश कुमार राम, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, पूर्व विधान पार्षद अजय कुमार सिंह, लालबाबू लाल, गजानंद शाही, अर्जुन मंडल, प्रवक्ता आनंद माधव, राजेश कुमार सिन्हा, असितनाथ तिवारी, शरबत जहां फातमा, संजीव कर्मवीर, ज्ञान रंजन, स्नेहाशीष वर्धन पांडेय, सौरभ सिन्हा, संजीव कर्मवीर, सुधा मिश्र, कमलदेव नारायण शुक्ला, शशिकांत तिवारी, अरविन्द लाल रजक, प्रयाग प्रसाद सिंह, सुनील कुमार सिंह, मंजीत आनंद साहू, रामायण प्रसाद यादव, सिद्धार्थ क्षत्रिय,ब्रज किशोर सिंह कुशवाहा, रेणु कुशवाहा, अजय यादव, राजीव सिन्हा, निरंजन कुमार, रुमा सिंह, निधि पाण्डेय, कमलेश कुमार, अमित पासवान वरुण कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विभिन्न झांकियों के प्रदर्शन में प्रमुख रूप से इंडिजिनस नोशन एंड डिस्कवरी आॅफ इन्हेरिट आर्ट के रंगकर्मी और कलाकार अनीता कुमारी, अभिषेक बिहारी, उदय कुमार सिंह, नितेश कुमार, अंजलि कुमारी, अनिकेत, रौशन, विकाश, सद्दान, रोहित, ऋतिक, आशीष, अनकू, सचिन, हिमांशु, विक्की, अमित, सौरभ, आदर्श वैभव शामिल रहे।

About Post Author

You may have missed