PATNA : वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने BJP को घेरा, बोले- आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोडकर क्यों चले जा रहे है

पटना। वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने शुक्रवार को BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल द्वारा सोशल मीडिया पर किए जा रहे पोस्ट पर पलटवार करते हुए कहा कि जिनके घर खुद शीशे के होते हैं, वह दूसरों पर पत्थर नहीं चलाते हैं। वही उन्होंने कहा कि अगर राजनीति में आकर समाजसेवा करना खोखा बटोरना है, तो यह गलती मैं अपने समाज की तरक्की के लिए बार-बार करूंगा। वही वीआईपी के प्रमुख मुकेश सहनी ने सवालिया लहजे में कहा कि आखिर संजय जायसवाल को यह भी बताना चाहिए कि वे चिकित्सक का पेशा छोड़कर पहले RJD में और अब BJP में क्यों आए हैं। वही उन्होंने कहा कि BJP को यह भी बताना चाहिए कि आखिर एनडीए के साथी उन्हें छोडकर क्यों चले जा रहे हैं। वही उन्होंने BJP पर पलटवार करते हुए कहा कि कभी चिराग जी कभी ओवैसी जी और कभी बसपा के बैसाखी के सहारे चुनाव लड़ने वाले दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं, तो हंसी आती है।

वही सहनी ने आरोप लगाते हुए कहा कि BJP पैसा देकर विधायक खरीद सकती हैं। लेकिन अभी तक वो टकसाल नहीं बना जो सन ऑफ मल्लाह को खरीद सकता हैं और ये सच आप और आपके आका सब जानते हैं। वही उन्होंने कहा कि BJP कुछ भी कर ले, लेकिन कुढ़नी विधानसभा में जरूर धूल चटाऊंगा। वही आगे सहनी ने कहा कि BJP आखिर कुढ़नी में वीआईपी के प्रत्याशी उतारने से इतना डर क्यों रही है। वही उन्होंने कहा कि आप राजनीतिक दलों ने नाव चलाने वाला समझकर अब तक मल्लाहों- निषादों को ठगा था। उनके विकास के लिए ही मुंबई की आराम की जिंदगी छोडकर बिहार में सेवा करने पहुंचे हैं। अब आपको परेशानी हो रही है। वही उन्होंने कहा कि सरकार में रहने के बावजूद BJP ने उनके 4 विधायकों को तोडा और अगर वहां BJP होती तो सरकार में रहने के लिए हर समझौता कर लेती। लेकिन BJP को मालूम होना चाहिए। वीआईपी की प्राथमिकता ही सत्ता नहीं संघर्ष है। वही उन्होंने कहा कि BJP को यह भी बताना चाहिए कि वीआईपी को एनडीए में जाने के लिए BJP ने कितना खोखा दिए थे।

About Post Author

You may have missed