मोतीहारी में शादी की पहली रात जेवर और कैश लेकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, जानिए क्या है पूरा मामला

मोतीहारी। बिहार के मोतीहारी के पकड़ीदयाल थाना स्थित धनौजी पंचायत के हरनाथपुर परसौनी गांव में शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन ससुराल वालों को लूट कर फरार हो गई। दुल्हन अपने साथ 4 लाख के जेवर और 1।50 लाख रुपये कैश लेकर बाइक से फरार हुई जिसकी लोगों को कानों कान खबर भी नहीं लगी। दरअसल 9 मई को ढाका थाना क्षेत्र के परसा निवासी रामनाथ साह की पुत्री मुन्नी कुमारी की शादी हिंदू रीति रिवाज से हरनाथा गांव के जोगी साह के पुत्र आनंद कुमार के साथ हुई थी। शादी के अगले दिन दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन के साथ घर पहुंचा था। जिससे घर में उत्सव का माहौल था और लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उसी दिन शाम में दुल्हन का भाई भी अपने दोस्तों के साथ वहां आया था।
भाई के साथ बाइक से कैश और जेवर लेकर हुई फरार
दूल्हा और उसके परिजनों ने दुल्हन के भाई और उसके दोस्तों का खूब सत्कार किया। जिसके बाद वो दूसरे कमरे में सोने चल गए। वहीं रात में दुल्हन ने मौका देखा और अपने भाई के साथ कैश और जेवर लेकर फरार हो गई। वही अगले दिन सुबह में जब देखा गया तो दुल्हन घर में मौजूद नहीं थी। साथ ही दुल्हन और उसके दोस्त भी गायब थे। जिसके बाद लोगों ने घर में देखा तो पाया की घर से चार लाख के जेवरात भी गायब है। साथ ही डेढ़ लाख रुपये कैश और दहेज में मिली बाइक भी घर पर नहीं थी।
इसके बाद घर वालें परेशान होकर कई दिन तक ढूंढते रहे आखिर में जब उन्हें अपने स्तर से कुछ नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में आवेदन दिया। पीड़ित दूल्हे का कहना है की इस घटना के बाद अब उसका घर से निकालना भी मुश्किल हो गया है अब उसे इंसाफ चाहिए। वही इस मामले में पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष सरफराज अहमद ने बताया कि दूल्हे के परिजनों की तरफ से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की अभी जांच की जा रही है जिसके बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

About Post Author

You may have missed