राजद कार्यालय में मनाई गई राम मनोहर लोहिया की 55वीं पुण्यतिथि, कई बड़े नेता रहें मौजूद

पटना। आज राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय में महान समाजवादी नेता एवं चिंतक डॉ राम मनोहर लोहिया की 55वीं पुण्यतिथि राजद के प्रधान महासचिव सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रधान महासचिव आलोक कुमार मेहता ने कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया का नारा था ‘‘संसोपा ने बाँधी गाँठ पिछड़ा पावे सौ में साठ’’। ‘‘रोको महँगी बाँधो दाम नहीं तो होगा चक्का जाम’। डॉ राम मनोहर लोहिया भारतीय राजनीति के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक न्याय की लड़ाई को जमीन पर उतारा। लोहिया जीवन पर्यन्त दलितों, पिछड़ों अकलियतों तथा गरीब-गुरबों के लिए संघर्ष करते रहे। राष्ट्रीय जनता दल डॉ लोहिया के आदर्शो पर चलकर सामाजिक न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ा रहा है तथा इस लड़ाई को मुकाम तक पहूँचाना ही डाॅ लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर माल्यार्पण करने वालों में बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, मदन शर्मा, देवकिशुन ठाकुर, डॉ कुमार राहुल सिंह, भाई अरूण कुमार, ई अशोक यादव, डॉ प्रेम कुमार गुप्ता, निर्भय अम्बेदकर, अभिषेक कुमार, मनोज सिंह, अनिल कुमार साधु सहित दर्जनों कार्यकर्ता ने डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

About Post Author

You may have missed