आदमखोर बाघ के बाद अब लखीसराय में जंगली सियार का आतंक, अबतक हमला कर 17 को किया घायल

लखीसराय। बिहार में बाघ के बाद अब सियार ने लोगों का शिकार शुरू कर दिया है। पिछले दिनों आदमखोर बाघ से जहां बगहा इलाके के लोगों में दहशत देखा गया, वहीं इन दिनों लखीसराय और दरभंगा जिले में लोगों को सियार का डर सता रहा है। इन दोनों जिलों में गीदड़ ने करीब दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बना लिया है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह लखीसराय में सियार के काटने से डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों के घायल हो गए। करीब 10 घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है। गंभीर रूप से घायल एक महिला का फिलहाल अस्पताल में ही इलाज चल रहा है, अन्य लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। शहर के पुरानी बाजार बिजली कार्यालय के नजदीक साईं मंदिर में सुबह के करीब चार बजे लोग पूजा के लिए गए हुए थे। कई अन्य सुबह की सैर कर रहे थे। जंगल से भटककर रिहायशी इलाके में घुसे सियार ने लोगों पर हमला कर दिया। लोगों में अफरातफरी मच गई। सियार के आतंक से लोगों में दहशत है। सियार का आतंक यहां इस कदर बढ़ गया है कि लोग अब घर से बाहर निकलने में भी डरने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में करीब दर्जन भर लोगों को गीदड़ ने अपना शिकार बनाया है। कई लोगों अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दरभंगा में भी सियार का आतंक
इधर, दरभंगा जिले के बेनीपुर प्रखंड के हरिपुर एवं देवराम में सियार के आतंक से लोग परेशान हैं। गीदड़ के काटने से अब तक कई लोग व पशु घायल हो चुके हैं। बताया जाता है कि हरिपुर के प्रमोद मंडल, कपलेश्वर मंडल, सुंदरकांत चौधरी, लालबाबू झा, नरेश झा आदि के मवेशी को गीदड़ ने काट लिया। इसमें कई की मौत हो गयी है। लोगों ने प्रखंड प्रशासन से सियार के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है।

About Post Author

You may have missed