राज्य के कई जिलों में 19 और 20 मार्च को बारिश के आसार, मार्च में कम होगा गर्मी का कहर

पटना। राजधानी पटना सहित पूरे राज्य में गर्मी बढ़ रही है। राज्य में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि शुष्क पछुआ हवा और कम आद्रता के कारण वातावरण में गर्मी बढ़ रही है। अगले चार दिनों तक तापमान में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है। बीच-बीच में बादलों की आवाजाही रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक 19 और 20 मार्च को कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। खगड़िया में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.5 किशनगंज में रिकॉर्ड किया गया। आज बिहार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री से 36 डिग्री के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं रात का तापमान 16 डिग्री से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। 18 मार्च तक तापमान का यही हाल रहेगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आने वाले 18 मार्च तक तापमान में कुछ खास वृद्धि नहीं होगी। लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल आसमान में छा सकते हैं। 19 मार्च और 20 मार्च को कुछ जिलों में बारिश की स्थिति धीरे-धीरे बनती हुई दिखाई दे रही है। पिछले 24 घंटे के दौरान खगड़िया जिला सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री, गया 34 डिग्री, भागलपुर 33.7 डिग्री, पूर्णिया 33.4 डिग्री, दरभंगा 33 डिग्री, वैशाली 35.5 डिग्री, बक्सर 35.4 डिग्री, इसके अलावा अन्य जिलों का भी अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। 17 और 18 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी भागों में शुष्क मौसम की उम्मीद जताई गई है। लेकिन 19 मार्च से सूबे में मौसम में बदलाव की संभावना है। बारिश और गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं, जबकि पश्चिमी यूपी में शुष्क मौसम रह सकता है। 20 मार्च को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज के साथ बौछारें हो सकती हैं। मौसम में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बदलाव के साथ रात के समय में ठंडक की कमी भी हो रही है। किसानों की चिंता बढ़ी है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। गेहूं की फसलें तैयार हैं, और खेतों में फसलों को काट कर रखा गया है। ऐसे में अचानक बारिश हो जाने पर किसानों को नुकसान हो सकता है।

 

About Post Author

You may have missed