मोदी सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देना सराहनीय : सुमन मल्लिक

पटना। राजद के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समस्त देशवासी से जैविक खेती को बढ़ावा देने की अपील किया है। श्री मल्लिक ने कहा कि आज खेती में दिनों दिन रसायनों का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते मिट्टी की उर्वरकता में कमी आ रही है और साथ ही भूजल भी दूषित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसका मानव के स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव पड़ रहा है। श्री मल्लिक ने कहा कि आज हमें जैविक खेती की आवश्यकता है। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में जैविक खेती द्वारा उत्पादित खाद्यान्न, फूलों, साग सब्जियों की मांग बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि जैविक खाद सभी आवश्यक पोषक तत्व की आपूर्ति करती है। श्री मल्लिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वयं किसान भाईयों को जैविक खेती करने के लिए जागरूक कर रहें हैं, जो देशहित में अत्यंत सराहनीय हैं।

About Post Author

You may have missed