औरंगाबाद में जमीनी विवाद का निपटारा करने गई पुलिस टीम पर हमला, 11 पुलिसकर्मी समेत 17 लोग घायल

औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव में भूमि विवाद निपटाने गई पुलिस बलों पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में एक जमादार सहित 11 पुलिस कर्मी जख्मी हो गए, जिसमें पांच महिला सिपाही भी शामिल है। वैसे इस घटना में कुल 17 लोग जख्मी हुए हैं। सभी जख्मियों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में किया जा रहा है। इस घटना के संदर्भ में सीओ मुकेश कुमार एवं गोह थानाध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि दरधा गांव के कुछ लोगों द्वारा विवादित जमीन पर लगी धान की फसल जबरन काटने की सूचना मिली तो पुलिस पदाधिकारी के साथ सशस्त्र पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। जहां कुछ महिलाएं धान की फसल काट रही थीं। पुलिस कर्मियों द्वारा जब मना किया गया तो वो विवाद करने लगे।

वही कुछ ही क्षण में विवाद बढ़ गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। विवाद के बीच मौके पर जमा हुए लोगों ने लाठी- डंडे के साथ हमला बोल दिया, जिसमें पुलिस पदाधिकारी एवं जवान घायल हो गए। वही जानकारी मिली की दूसरे ग्रामीण पक्ष से बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी, प्रेमलता कुमारी, सौरभ कुमार, रीना कुमारी जख्मी हुए हैं। बुचुन कुमारी, पुतुल कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया गया है। इधर इस मामले में बताया जा रहा हैं कि दोनों पक्ष में तनाव है। पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

About Post Author

You may have missed