September 10, 2026

त्योहारों को देखते हुए पटना पुलिस मुस्तैद, 7 जुआरियों को किया गिरफ्तार, गेसिंग कूपन और चार्ट बरामद

पटना। पटना सिटी के बाईपास थाने की पुलिस ने जुआरियों पर कार्रवाई करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही इस दौरान उसके कब्जे से गेसिंग कूपन और चार्ट भी बरामद किया गया है। पुलिस जुआरियों से पूछताछ कर रही है। दीपावली पर्व के मद्देनजर पटना पुलिस मुस्तैद है। बता दे की दीपावली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में कई जगह जुए का कारोबार खूब फलफूल रहा है। जुआ खेलने वाले लोग बड़े-बड़े दांव लगा रहे हैं। वही इसी क्रम में पटना सिटी के बाईपास थाने की पुलिस को सूचना मिली कि कर्मलीचक स्थित चलनी पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। यहां पुलिस ने टीम गठित कर छापेमारी करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके पास से गेसिंग कूपन और चार्ट बरामद किया गया है। वहीं बाईपास थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने के बाद 6 लोगों को नामजद किया गया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

You may have missed