सफलता : पटना पुलिस ने भेड़ लूटने वाले 6 डकैत को किया गिरफ्तार, 150 भेड़ बरामद

बाढ़। पटना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। भेड़ लूटने वाले 6 डकैतों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं 150 भेड़ों को बरामद किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 10 अप्रैल को सुबह 1 बजे मोकामा थाना को सूचना मिली कि हथियारों से लैस 12-15 लोग गड़ेरियों से लगभग 200 भेड़ लूट कर पिकअप पर लाद कर ले जा रहे हैं। उसके बाद इसकी सूचना बाढ़ अनुमंडल की पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। लुटेरे को पकड़ने के लिए जाल बिछाने के लिए घेराबंदी शुरू की और पीछा करते हुए कुल 5 पिकअप को पकड़ने में पुलिस कामयाब हुई। बताया जाता है कि इस दौरान कुल 6 डकैतों को गिरफ्तार किया गया है तथा लगभग 150 भेड़ बरामद की गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताय कि अन्य अपराधियों के पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्यवाही जारी है। वहीं इस कामयाबी पर बाढ़ एएसपी अमरीश राहुल ने मोकामा एवं बाढ़ अनुमंडल के पुलिस को शुभकामनाएं दिया है।

You may have missed