पालीगंज : खेत में आग लगने से दो बीघे का गेहूं फसल जलकर हुआ राख
पालीगंज। बुधवार को पटना के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरिया गांव से बाहर खेत में आग लगने से दो बीघे खेत में लगे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी।
बताया जाता है कि सिगोड़ी थाना क्षेत्र के नेरिया गांव से बाहर बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गयी। जिसे देख ग्रामीणों ने उसे बुझाने का अथक प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सका। आग की भयावहता को देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। सूचना पाकर दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अगलगी के दौरान चिकसी गांव के पैक्स अध्यक्ष अमित कुमार की खेत मे लगे डेढ़ बीघे की गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी। बताया जा रहा है कि बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से खेत में आग लगी है।


