PATNA : प्रेम विवाह विवाद में पिता की हत्या, बेटी के पति को भी मारी गोली

पटना। प्यार में पागल प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली, लेकिन यह शादी लड़की के परिजनों को नागवार गुजरा और ये खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यह मामला पटना जिले के बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव की है। बताया जाता है कि इस गांव के एक लड़के ने अपने गांव की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा था। इस प्रेम विवाह का विवाद सोमवार को खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। प्रेम विवाह से खार खाए लड़की के घरवालों ने अपनी बेटी के पति को गोली मार दी। जब पिता ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो उसे भी लड़की के घरवालों ने गोली मार दी गई। इस घटना में लड़के के पिता की मौत हो गई है। वहीं, युवक गंभीर रूप से जख्मी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद से गांव में तनाव का आलम व्याप्त है।

About Post Author

You may have missed