जमुई जिप अध्यक्ष दुलारी देवी और दबंग पति गुड्डू यादव के 24 ठिकानों पर ईओयू की रेड.. मचा हड़कंप.. पॉलिटिकल एंगल भी..जमुई-शेखपुरा की राजनीति गरमाई

पटना।जमुई जिले में आर्थिक अपराध इकाई ने जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है. छापेमारी अभी जारी है.इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा संपत्ति के मिलने की सूचना प्राप्त हो रही है.बताया जाता है कि गुड्डू यादव के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को लेकर भी राजनीतिक गलियारों में इस रेड के विशेष चर्चा हो रही है।जमुई जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और गुड्डू यादव के नए आवास समेत कई ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। टीम दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच में जुटी है। कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं।

जमुई में आर्थिक अपराध इकाई ने बड़ी कार्रवाई की है।जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और उनके पति गुड्डू यादव के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई है। यह पूरा मामला बेनामी संपत्ति से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

ईओयू की टीम गहनता से जांच में जुटी है और कई दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। क्या है पूरा मामला और क्या कुछ निकलकर सामने आएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। जिले में इस रेड की चर्चा जोरों पर है।

You may have missed