August 21, 2026

गया में पैक्स अध्यक्ष पर अपराधियों ने बरसाई गोली, एक अन्य घायल, दोनों पटना रेफर

गया । जिले के मेडिकल थाना क्षेत्र के गया एयरपोर्ट रोड पर रविवार की सुबह अपराधियों ने पैक्स अध्यक्ष पर गोलियां बरसा दी। इसमें एक अन्य घायल हो गया। लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है।

बाइक से जा रहे नैली पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी। इसमें सत्येंद्र कुमार को कई गोलियां लगी हैं। वहीं सत्येंद्र कुमार के बाइक पर पीछे बैठे वीरेंद्र कुमार को भी गोली लगी। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी चेरकी रोड होते फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने का दावा मेडिकल थानाध्यक्ष ने किया है।

फायरिंग की ये घटना किन कारणों से हुई है और इसे किसने कराया है, इसकी भी जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए गया एयरपोर्ट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।

You may have missed