नीतीश 2024 में जीरो पर होंगे आउट, सम्राट चौधरी बोले- प्रदेश की 40 सीटों पर भाजपा की होंगी विजय

गोपालगंज। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोपालगंज पहुंचे सम्राट चौधरी। इस दौरान BJP कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वही सिक्कों से तौल कर सम्मानित किया गया। वही इस दौरान शहर के अंबेडकर भवन में एक सभा की गई। वही मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में नीतीश कुमार का खाता भी नहीं खुलेगा और प्रदेश की 40 सीटों पर भाजपा का कब्जा होगा। भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर BJP कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष हेलिकॉप्टर से बैकुंठपुर प्रखंड के राजा पट्टी पहुंचे। वही BJP के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी के नेतृत्व में उन्हें सिक्कों से तौला गया। वही इसके बाद जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद साईकिल पर सवार होकर आधा किलोमीटर की यात्रा तय कर अंबेडकर भवन पहुंचे। उन्होंने सभा को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बिहार में 40 की 40 सीट जीतेंगे। बिहार में नीतीश कुमार जी की पार्टी का खाता खुलने वाला नहीं है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की वे अब बीमार पड़ गए नाम के बीमार हैं, लेकिन भगवान करे स्वस्थ हो जाएं उनकी बात कोई सुन नहीं रहा है। उनकी मेमोरी लॉस हो गई है लेकिन बुजुर्ग आदमी हैं हम उनके स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने तेजस्वी और नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि दोनों एक ही तरह के हैं दोनों भ्रष्टाचारी हैं कोई नया बात नहीं है।
बिहार की राजनीति में राहुल गांधी का कोई रोल नहीं : सम्राट चौधरी
उन्होंने आगे कहा की तेजस्वी बिहार का अनोखा राजनेता है, जो डेढ़ वर्ष की उम्र में 100 करोड़ से अधिक का मालिक है। जीतन राम मांझी के अलग होने के मामले में कहा कि कोई उनके मझधार में फंसने वाला नही है अब भागेगा। उन्होंने कहा कि 24 में JDU पूरी तरह हाफ होगी। 2025 आते-आते पूरी तरह साफ हो जाएगी। पटना में पोस्टर पर फ्लाइंग किस देते हुए फोटो मामले पर उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीति में राहुल गांधी प्रासंगिक है। उनका कोई रोल नहीं है। उनकी पार्टी के नेता भी उनको प्रधानमंत्री का उम्मीदवार नहीं मान रहे।

About Post Author

You may have missed