BIHAR : पूर्व केन्द्रीय मंत्री आस्कर फर्नाडिस के निधन से कांग्रेस शोकाकुल, हम ने भी जताया शोक

पटना। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नाडिस के निधन पर बिहार कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. झा ने अपने शोक संदेश में कहा है कि आस्कर साहेब एक सरल स्वभाव के मृदुभाषी नेता थे। उनका व्यक्तित्व बहुत हीं प्रभावशाली एवं दूसरों को हमेशा मदद करने वाला था। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी के रूप में उन्होंने बिहार में कांग्रेस की मजबूती के लिए उल्लेखनीय कार्य किये थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।
वहीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने कहा कि आस्कर फर्नाडिस केन्द्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव के पद पर रहकर कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और लोगों की समस्याओं का निदान किया करते थे। ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधायक दल के नेता अजित शर्मा, सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, अशोक कुमार, विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, मीडिया विभाग के चेयरमेन राजेश राठौड़, ब्रजेश पांडेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, आनंद माधव, जया मिश्रा, गुंजन पटेल, कमलदेव नारायण शुक्ला, असित नाथ तिवारी, स्नेहाशीष वर्द्धन, निरंजन कुमार आदि शामिल हैं।

आस्कर फर्नांडिस के निधन पर मांझी ने जताया शोक
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने आस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आस्कर फर्नांडिस के निधन से आहत हूं। वहीं मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. दानिश रिजवान, पूर्व मंत्री डॉ. अनिल कुमार, ज्योति मांझी, प्रफुल्ल मांझी, बीएल वैश्यन्त्री, प्रफुल्ल चंद्रा, रत्नेश पटेल, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, विजय यादव, रामविलास प्रसाद, गीता पासवान आदि हम नेताओं ने आस्कर फर्नांडिस के निधन पर शोक व्यक्त की।

About Post Author

You may have missed