राजेश गुप्ता और प्रियांश शर्मा बनाये गये देश के नए चुनाव आयुक्त, गजट पत्र जारी

नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे की सेवानिवृत्ति और अरुण गोयल के अचानक इस्तीफे से बनी रिक्तियों को फिर से भर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजेश कुमार गुप्ता और प्रियांश शर्मा को भारत के चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसके लिए भारत सरकार के तरफ से गजट पत्र जारी किया गया है। लोकसभा चुनाव से पहले 9 मार्च को चुनाव आयुक्त अरूण गोयल ने इस्तीफा दिया था। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंजूर भी किया था। इसे लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गयी थी। बता दें कि 1985 बैच के आईएएस अधिकारी अरुण गोयल ने 21 नवंबर, 2022 को चुनाव आयुक्त का प्रभार ग्रहण किया था। भारी उद्योग मंत्रालय में सचिव के पद पर भी वे रह चुके हैं। निर्वाचन आयोग में पहले से ही चुनाव आयुक्त का एक पद खाली था। गोयल के इस्तीफे के बाद अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ही बचे.अरुण गोयल के इस कदम के बाद अब चुनाव आयोग में दो रिक्तियां हो गई थी। इन रिक्तियों को आज भरा गया है। आज दो चुनाव आयुक्त को नियुक्त किया गया है। इसे लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।

 

About Post Author

You may have missed