कुख्यात अपराधी नागा सिंह का गुर्गा गिरफ्तार, फतुहा में की थी व्यापारी की हत्या

बाढ़/मोकामा। फतुहा में विगत दिनों एक व्यापारी की हत्या के मामले में संलिप्तत और टाल का कुख्यात अपराधी नागा सिंह और राजीव गोप से जुड़े एक अपराधी को मोकामा पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बाढ़ की सहायक पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने बताया कि विगत कुछ दिनों पूर्व फतुहा बाजार में एक व्यापारी की सोनू यादव (पिता- रतन यादव) ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उक्त हत्या मामले में फतुहा थाना में कांड संख्या 60/19 दर्ज है, जिसमें सोनू यादव मुख्य अभियुक्त है, उसकी गिरफ्तारी मोकामा थाना द्वारा स्टेशन रोड स्थित बलराम होटल के पीछे से की गई है। गिरफ्तार सोनू यादव कुख्यात अपराधी नागा सिंह और राजीव गोप से जुड़ा है, साथ ही यह राजीव गोप का साला बताया जाता है। कई अपराधियों को इसके यहां संरक्षण मिलता था। गिरफ्तार अपराधी से पुलिसिया पूछताछ चल रही है।

About Post Author

You may have missed