सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन की सोशल मीडिया पर फैली झूठी अफवाह, मेदांता अस्पताल ने बुलेटिन जारी कर किया खारिज

लखनऊ। आज दोपहर से ही सोशल मीडिया पर सपा के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन की झूठी अफवाह फैल गई। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग दावा कर रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। इसके बाद से श्रद्धांजली देने वालों का तांता लगा हुआ है। लोग अखिलेश सिंह और समाजवादी पार्टी के अधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग कर करके शोक जता रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर भी दर्जनों पेजों पर सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की मृत्यु की खबर चला दी गई। अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी का निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। वही विकीपीडिया ने भी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को ही मृत घोषित कर दिया। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के विकीपीडिया पेज का आर्काइव्ड वर्जन जा सकता है।
जानिए क्या है सोशल मीडिया पर फैले रहे अफवाह की सच्चाई
जानकारी के अनुसार यह दावा पूरी तरह से गलत है। दरअसल 4 अक्टूबर, 2020 को समाजवादी पार्टी के पूर्व एमएलसी मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ है, न कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पिता और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का। 4 अक्टूबर 2020 को समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव नाम के जिस नेता की मृत्यु हुई। वे 92 वर्षीय पूर्व एमएलसी थे। 4 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि दी।

About Post Author

You may have missed